Har Ghar tiranga Ghage two : राज्यपाल  सी.पी. राधाकृष्णन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Har Ghar tiranga Ghage Two :  राज्यपाल  सी.पी. राधाकृष्णन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज राज भवन के मुख्य द्वार पर राँची विश्वविद्यालय, राँची, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईकेएस) द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में सम्मिलित होकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की इस प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में राँची विश्वविद्यालय, राँची, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईकेएस) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राज्यपाल महोदय ने कहा कि यह अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उक्त अवसर पर कहा कि यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा, ‘भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा।’ यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश से ही हमारी पहचान है। आज हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय का योगदान अतुलनीय है।

Share via
Share via